Advertisement
Home थिएटर रंगमंच Innovation : जबलपुर में अब हर “सेकंड सैटरडे” थियेटर

Innovation : जबलपुर में अब हर “सेकंड सैटरडे” थियेटर

0
1969
Innovation

अतिथी नाट्य प्रस्तुति ‘नाट्य निरंतर’ के अंतर्गत 13 मई को ’खिड़की’ का मंचन

जबलपुर। Innovation के लिए पहचाने जाने वालेजाने माने थियेटर ग्रुप ‘विवेचना जबलपुर’ के सौजन्य से अब शहर में महीने के हर दूसरे शनिवार को अतिथी नाट्य प्रस्तुति ‘नाट्य निरंतर’ आयोजन किया जाएगा। विवेचना थियेटर और महाकौशल शहीद स्मारक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस नाट्य प्रस्तुति के दौरान हर बार जबलपुर के बाहर से आए रंगकर्मी अपनी कला का प्रदर्शन करेगें। इसकी शुरूआत दिनेश ठाकुर स्मृति नाट्य प्रसंग के साथ अप्रैल 2017 माह में पूरी भव्यता से हो चुकि है। इसी कडी में आगामी 13 मई को शहीद स्मारक गोलबाजार के प्रेक्षागृह में प्रिज्म थियेटर सोसायटी दिल्ली के द्वारा विकास बाहरी के लेखन व निर्देशन में ’खिड़की’ नाटक का मंचन शाम 7.30 बजे किया जाएगा। इसमें जतिन सरना और प्रियंका शर्मा ने अभिनय किया है। इस नाटक के अब तक 24 से अधिक मंचन देश के प्रतिष्ठित मंचों और समारोहों में हो चुके हैं। यह नाटक गंभीरता, हास्य और रोचकता का सुंदर मिश्रण है।
आपको बता दे कि यह एक लेखक की कथा है जिसे एक कहानी लिखकर देना है लेकिन उसके पास कहानी का कोई प्लाट नहीं है। वो परेशान है। इसी समय वो अपनी खिड़की से सामने वाले घर में रहने वाली एक लड़की को देखता है और उस पर अपनी कहानी बनाना शुरू करता है। अचानक वो लड़की उसके घर में आ जाती है और विचित्रताओं व संयोगों का सिलसिला शुरू होता है।
जबलपुर में विवेचना थियेटर ग्रुप के अथक प्रयासों के फलस्वरूप नाटक देखने वालों को एक बड़ा दर्शक वर्ग है जो टिकिट लेकर नाटक देखता है। जबलपुर के दर्शकों को प्रतिमाह अतिथि प्रस्तुति दिखाने की इस योजना में नाममात्र मूल्य का प्रवेश पत्र रखा गया है जो शहीद स्मारक कार्यालय और विवेचना के हिमांशु राय, वसंत काशीकर और बांकेबिहारी ब्यौहार के माध्यम से प्राप्त किये जा सकते हैं। बता दे कि इसी कडी के अन्तर्गत आगामी 10 जून को जयंत देशमुख के निर्देशन में ’नटसम्राट’ का मंचन होगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here