मुम्बई। बॉलीवुड के खिलाडी सुपरस्टार अक्षय कुमार कभी राष्ट्रभक्ति तो कभी भारतीय सेना को लेकर अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खीयों में बने रहते है। मंगलवार को अक्षय एक बार फिर सुर्खीयों में बने रहे। अक्षय ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि ‘आज प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी अपकमिंग फिल्म Toilet ek prem katha के बारे में चर्चा करने का मौका मिला, फिल्म का टाइटल सुनकर मोदी जी के चेहरे की मुस्कुराहट ने मेरा दिन बना दिया’।
Met PM @narendramodi and got the opportunity to tell him about my upcoming 'Toilet-Ek Prem Katha.' His smile at just the title made my day! pic.twitter.com/qbvYrlbM2Y
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 9, 2017
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अक्षय के ट्वीट को टैग करते हुए बधाई प्रेषित की है।
Happy to have met. My best wishes. https://t.co/BViBAnEdq9
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2017
अक्षय के इस ट्वीट पर फैंस की मिलीझुली प्रतिक्रिया रही। करीब 24 हजार से ज्यादा लोगों ने अक्षय के ट्वीट को लाइक किया तो करीब साढे पांच हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया। किसी ने बधाईया दी तो किसी ने राष्ट्रवाद का ढोग बंद करने की सलाह देकर जमकर टांग खींचाई भी कर दी। किसी ने इसे प्रधानमंत्री के माध्यम से गुपचुप अपनी अगली फिल्म का प्रमोशन करार दिया तो किसी ने अक्षय को सच्चा राष्ट्रवादी, सच्चा हीरों करार दे दिया। मयंक फोर बीजेपी हैंडल से तो अक्षय के एक फैन ने दिवंगत विनोद खन्ना जी की गुरदासपुर सीट से अक्षय को चुनाव लडवाने की मांग तक पीएम मोदी से कर डाली।
https://twitter.com/mayankforbjp/status/861872819206053888
आपको बता दे कि नारायण सिंह के निर्देशन और वायाकॉम 18 फिल्म्स् के बैनर तले बनी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभएगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकि है। फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा अगस्त माह में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि पहले इसे जून में रिलीज किए जाने की खबरें थी लेकिन पिछले दिनों ही अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन किए जाने की सूचना दी थी साथ ही अक्षय ने रिलीज की अगली डेट की घोषणा भी की थी।
“स्वच्छ आजादी” के लिए 11 अगस्त तक करना होगा इंतजार


































