Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स टाइगर ने स्पेशल परफॉरमेन्स के साथ शुरू किया मुन्ना माइकल का प्रमोशन

टाइगर ने स्पेशल परफॉरमेन्स के साथ शुरू किया मुन्ना माइकल का प्रमोशन

0
1046
टाइगर

मुम्बई। बॉलीवुड के ब्रुस ली टाइगर श्रॉफ ने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर अपनी अपकमिंग फिल्म मुन्ना माइकल का किकस्टार्ट प्रमोशन शुरू कर दिया है। टाइगर ने कल 4 जूने को स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित होने वाले एक प्रमोशनल विडियों के शूट के साथ अपनी फिल्म का किकस्टार्ट प्रमोशन शुरू कर दिया है।

टाइगर ने मुम्बई के एक उपनगरीय स्टूडियों में आगामी आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी और टीम इंडिया के लिए एक विशेष प्रमोशनल विडियों शूट किया है। इस अवसर पर टाइगर ने कहा कि ‘मुझे क्रिकेट से बहुत प्यार है और इस विशेष परफॉरमेंस से मैं आगामी चैम्पियंस ट्राफी के दौरान टीम इंडिया को प्रोत्साहित करना चाहता हॅू।’ बता दे कि सॉंग ‘मैं हॅू’ कुमार ने लिखा है, आवाज सिद्धार्थ महादेवन की है जबकि कम्पोज तनिष्क बागची ने किया है। गणेश आचार्य की कोरियोग्राफी पर टाइगर ने गजब के मूव्स किए हैं

आपको बता दे कि टाइगर जंहा अपने मार्शल आर्ट की वजह से सुर्खीयों में रहते है वहीं उनकी यही क्वालिटी उन्हे दूसरे स्टार्स से अलग बनाती है। टाइगर की फिल्म मुन्ना माइकल आगामी 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि उसी दिन आयुष्मान खुराना और कृति स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ भी रिलीज होनी है। अब देखना यह है कि बॉक्स आफिस पर टकराने वालीे इन दोनों फिल्मों में बाजी कौन मारता है….?

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here