मुम्बई। महिलाओं के जीवन संघर्ष की कहानी पर आधारित फिल्म ‘निहारिका’ की शूटिंग जल्द ही मुम्बई में शुरू होने जा रही है। खबरों के अनुसार पदमराग उपाध्याय फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म निहारिका (एक जीवन संघर्ष) के लिए मेकर्स ने निर्देशक ब्रजभूषण से अनुबंध कर लिया है फिलहाल फिल्म की कास्टिंग का काम पूरा करने के लिए टीम दिन रात मेेहनत कर रही है।
फिल्म के राइटर पदमराग उपाध्याय ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समाज में महिलाओं की स्थिती पर आधारित अनेक फिल्में पहले से ही बन चुकि है लेकिन यह फिल्म एकदम अलग कॉनसेप्ट के साथ महिलाअेां के जीवन संघर्ष को दर्शाती है। उन्होने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुम्बई के अलावा मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में की जाएगी। फिल्म में गानों की संख्या 6 है। फिल्म को अगले साल देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
अगले साल निहारिका को लेकर आ रहे हैं ब्रजभूषण
Advertisement



































