मुम्बई। भोजपुरी फिल्मों की ब्यूटिफुल एक्ट्रेस प्रियंका पंडित भोजपुरी स्टार खेसारी के साथ रोमांस करती नजर आई। चौंकिए मत! हम बात कर रहे है जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ की। जी हां भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंक पंडित ने भोजपुरी स्टार खेसारी के साथ आ रही अपनी फिल्म मैं सेहरा बांध के आउंगा की शूटिंग गुजरात के वडोदरा में पूरी की है। हालांकि फिल्म में प्रियंका बतौर गेस्ट अपिरियंस ही नजर आएगी लेकिन वह फिल्म का काफी अहम हिस्सा है। प्रियंका फिल्म में खेसारी के साथ रोमांस करती नजर आएगीं। इसके अलावा फिल्म में अवधेश मिश्रा और संजय पांडे कॉमिक अंदाज में नजर आएगें।
बता दे कि प्रियंका की ‘तोहरे में बसेला प्राण’ का ट्रेलर और सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है जिस उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट रितेश पांडे मुख्य किरदार में नजर आएगे। रितेश के साथ प्रियंका की एक और फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ भी है जो जल्द ही रिलीत की जाएगी।
भोजपुरी स्टार खेसारी के साथ रोमांस करती दिखी प्रियंका पंडित
Advertisement



































