Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अक्षय कुमार के साथ बडे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है...

अक्षय कुमार के साथ बडे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है मौनी रॉय

0
1320
मौनी रॉय
P/C : twitter

मुम्बई। छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेस मौनी राय बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ बडे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है। जी हां, जानकारी के अनुसार छोटे पर्दे अपने शो नागिन के जरिए टीआरपी की दुनियां में हुकुमत करने वाली मौनी रॉय बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड में अहम किरदार निभाती नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार टीम नाम के ट्वीटर हैंडल से सैट की एक फोटो भी शेयर की गई है जिसमें अक्षय कुमार के साथ भी मौनी राय दिखाई दे रही है। दौनो ही बंगाली गैटअप में नजर आ रहे है, अक्षय ने जंहा खाकी कलर का कुर्ता और सफेद धोती पहनी है वही मौनी ब्लैक और रेड प्रिंट की साडी और पुराने जमाने की हेयर स्टाइल के साथ खडी है।

रीमा कागती के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की कहानी भारत के ओलंपिक खिलाडियो द्वारा 1948 में देश को दिलाए पहले ओलंपिक गोल्ड मैडल से प्रेरित है। खबरों के अनुसार पहले फिल्म की शूटिंग अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की रिलीज के बाद शुरू होनी थी लेकिन अक्षय ने फिल्म के रिलीज होने से पहले ​ही अपकमिंग फिल्म गोल्ड की शूटिंग शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि छोटे पर्दे पर बेस्ट टीआरपी दिलाने वाली मौनी बडे पर्दे पर क्या कमाल दिखा पाती है।

आ गया अक्षय की टॉयलेट वाली प्रेमकथा का ट्रेलर

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here