Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट आ गया संजू बाबा की भूमि का फर्स्ट लुक

आ गया संजू बाबा की भूमि का फर्स्ट लुक

0
2876
भूमि

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त लम्बे अंतराल के बाद ​अपनी फिल्म ‘भूमि’ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रहे है। संजू बाबा के फैंस को काफी समय से उनकी फिल्म के पोस्टर का जो इंतजार था वह सोमवार को समाप्त हो गया। जी हां, फिल्म भूमि का टीजर पोस्टर सोमवार को रिलीज कर दिय गय है।
​फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से रिलीज किए गए इस टीजर पोस्टर को फैंस के साथ सांझा किया है।

निर्देशक उमंग कुमार द्वारा जारी किए गए इस ​पोस्टर में कलाकार की शक्ल तो नजर नही आ रही है लेकिन उनके मुंह से खून टपकता साफ नजर आ रहा है। यह फिल्म एक इमोशनल और सेंसेटिव रिवेंज ड्रामा है जो एक बाप और बेटभ् के रिश्तों को बयां करती है। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

पायरेसी संग लड़ाई में अक्षय कुमार ने मांगा जनता का साथ

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here