मुम्बई। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार…यानी अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा रिलीज के बाद दूसरे हफ्ते भी बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचाए हुए है। लगभग दो हफ्तों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स आॅफिस पर करीब 120 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है जबकि फिल्म का बजट मात्र 18 करोड़ बताया जा रहा है। दूसरे हफ्ते में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बरेली की बर्फी भी अक्षय की टॉयलेट वाली प्रेमकथा को प्रभावित नही कर पाई। फिल्म ट्रेड के जानकारों से प्राप्त आंकडों के मुताबिक अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा ने रीलीज के पहले दिन 13.10 करोड़, दूसरे दिन 17.10 करोड़, तीसरे दिन 21.25 करोड़, चौथे दिन 12 करोड़, पांचवे दिन 20 करोड़, छठे दिन 6.50 करोड़, सातवे दिन 6.10 करोड़, आठवें दिन 4 करोड़, नवें दिन 6.75 करोड़, दसवें दिन 8.25 करोड़, ग्यारहवें दिने 2.60 करोड़, बारहवें दिन 2.50 करोड़ सहित कुल 120.15 करोड़ का व्यवसाय किया है। श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभर में करीब 3000 स्क्रीन्स पर रीलीज की गई थी। बता दे कि यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित और शौचालय के सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है। कॉमेडी के तडके से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार की शादी घर में टॉयलेट ना होने के चलते खतरे में पड जाती है।
दूसरे हफ्ते भी धमाल मचाए है अक्षय कुमार की टॉयलेट वाली प्रेमकथा
Advertisement



































