Advertisement
Home शॉर्ट फिल्म्स शार्ट फिल्म इनोसेंट पेन का फर्स्ट लुक रिविल

शार्ट फिल्म इनोसेंट पेन का फर्स्ट लुक रिविल

0
3887
इनोसेंट पेन

जयपुर। सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाकर चर्चा में रहने वाले प्रोड्यूसर गोविन्द लुगरियां की एक अन्य सामाजिक मुद्दे को जोर शोर के साथ उठाती शार्ट फिल्म इनोसेंट पेन का फर्स्ट लुक रिविल कर दिया गया है। पोस्टर का विमोचन द्वारिका गुजरात में अनन्तश्रीविभूषित ज्योति​ष्पीठाधीश्वर एवं द्वारिकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के कर कमलों से सम्पन्न किया गया। महाराज श्री ने सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाकर समाज में जागरूकता लाने के इस अभियान के लिए प्रोड्यूसर गोविन्द लुगरिया की तारीफ करते हुए आर्शिवाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीशारदा विद्यासभा के उपाध्यक्ष ब्रह्मचारी श्री नारायणानन्द जी, फिल्मकार अमित तिवारी, जयराम पांडे आदि ने जगद्गुरू से आर्शिवाद प्राप्त किया।
जीएसएम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ब्रजेश लड़वाल ने किया है। यह फिल्म समाज में मासूब बच्चों के साथ होने वाले अत्याचार के मुद्दे को प्रबलता से उठाते हुए बचाव के विकल्प सुझाती है। फिल्म में बाल कलाकार श्रीजना पारीक, आर्यन माहेश्वरी, माहिया दाधीच, असलम खान, रफीक राजस्थानी, उषा शर्मा आदि मुख्य किरदार निभा रहे है। कहानी और स्क्रीनप्ले शिवनंदन ने लिखा हैं वहीं डायलॉग उमेश शर्मा ने लिखे है। संगीत गुणवत सेन और शंकर कर्वा का है जबकि लिरिक्स रफीक राजस्थानी ने लिखे हैं।
फिल्मकार गोविन्द लुगरिया ने बताया कि फिल्म बनकर तैयार है अभी फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए कुछ नेशनल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में शामिल किया गया है। उन्होने बताया कि इसी साल नवम्बर में फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

देखिए सैफ का शेफ अवतार

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here