Advertisement
Home सिनेमा बॉक्स आॅफिस तीसरे हफ्ते भी जारी है वरूण धवन की जुडवा 2 का धमाल

तीसरे हफ्ते भी जारी है वरूण धवन की जुडवा 2 का धमाल

0
1724
जुडवा 2

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार वरूण धवन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जुडवा 2 का जलवा बॉक्स आॅफिस पर तीसरे हफ्ते भी जारी है। जी हां, फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अब तक 133 करेाड़ से अधिक का कलेक्शन कर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म ट्रेड व्यवसाय से जुडे लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स आॅफिस पर करीब 98 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे हफ्त भी 27 करोड़ के लगभग कमाई की है तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने करीब 8 करोड़ का कलेक्शन किया है।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो दशक पूर्व रिलीज हुई सलमान खान स्टारर जुडवा का रीमेक है और वरूण धवन की अब तक की सबसे बडी सोलो हिट फिल्म है। हालांकि इससे पूर्व भी वरूण की फिल्म 100 करोडी क्लब में शामिल हो चुकि है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया 116.60 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे नम्बर पर है जबकि एबीसीडी 2 भी 107 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नम्बर पर है। इसके अलावा भी वरूण की अनेक मल्टीस्टारर फिल्में इस क्लब में शामिल है।
जानकारी के अनुसार इस फिल्म का बजट 75 करोड़ रूपये था जबकि अब तक फिल्म कमाई डबल से भी ज्यादा कर चुकी है। फिल्म को देश में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था जबकि फिल्म विदेश में भी 625 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी। फिल्म में वरूण धवन के साथ जैकलीन फर्नाडिस और तापसी पन्नू मुख्य किरदार निभा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here