Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट चैनल ने बंद किया विवादित टीवी शो पहरेदार पिया की

चैनल ने बंद किया विवादित टीवी शो पहरेदार पिया की

0
2009
पहरेदार पिया की

मुम्बई। सोनी टीवी का विवादित टीवी शो ‘पहरेदार पिया की’ विवादों के चलते आखिर आॅफ एयर कर दिया गया है। 9 साल के लड़के और 18 साल की लड़की की अजीबो गरीब प्रेम कहानी वाले इस शो को लेकर अफवाहो का बाजार गर्म था, कभी कहा जा रहा था कि मेकर्स शो में 12 साल का लीप लाने जा रहे है तो कभी कुछ। आखिरकार चैनल ने मंगलवार को शो को बंद करने की घोषणा करते हुए इन सारी अफवाहो पर लगाम लगा दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक चैनल ने अपने बया में कहा है कि चैनल ‘पहरेदार पिया की’ शो को बंद करने जा रहा है। हालांकि इसके चलते शो से जुडे लोगों को निराशा होगी, लेकिन उम्मीद है कि लोग उनके आने वाले अन्य शोज को पसंद करेगेंं
आपको बता दे कि अपने उटपटांग सब्जेक्ट के चलते यह शो काफी समय से  विवादों में था जिसके तहत करीब 35 हजार से अधिक लोगों ने आॅनलाइन याचिका साइन करते हुए शो को बंद करने की मांग तक कर डाली थी। शिकायत बीसीसीसी’ब्रॉडकास्टिंग कॉन्टेंट कम्प्लेंट्स कांउसिल तक शिकायत पंहुचने पर बीसीसीसी ने चैनल को इस शो का टाइम स्लॉट बदलने के लिए कहा था। इसी के चलते चैनल ने शो को प्राइम टाइम से हटाकर रात 10 बजे के स्लॉट में शिफ्ट कर दिया था। हालांकि शो को बचाने के लिए प्रयास की खबरें भी सुनने में आ रही थी लेकिन मंगलवार को चैनल ने शो को आॅफ एयर करने की घोषणा कर दी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here