मुम्बई। रोामांचक सटंट्स से भरपूर एडवेन्चरस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी’ का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। खबर है कि इस बार भी हर बार की तरह कई फेमस चेहरे इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेगें। जिसमें बिग बॉस 10 विजेता मनवीर गुर्जर, टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा, करन वाही, युविका चौधरी, प्रिंस नरुला, रवि दुबे, शंतनु महेश्वरी, शिबानी डांडेकर के अलावा और कई सारे फेमस चेहरे नजर आने वाले हैं। अब इसी लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला हैं और वो हैं सलमान खान की चहेती और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट एली अवराम का।
एली अवराम जल्द ही एडवेंचरस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में स्टंट्स करते और खतरों से लड़ते नजर आने वाली हैं। वैसे आपको बता दें, खतरों के खिलाड़ी के शो मेकर पिछले सीजन के लिए निर्माताओं की तरफ से अप्रोच किया गया था लेकिन एली ने हमेशा शो का हिस्सा बनने से मना किया था। लेकिन इस बार एली शो के लिए हामी भर दी हैं। बात दें कि बिग बॉस-7 में एली एक दमदार कन्टेस्टेंट के रूप में नजर आ चुकी हैं। इस शो के दौरान सलमान कई बार एली के साथ देते हुए नजर आए थे। इसके अलावा दबंग सलमान के द-बैंग टूर का भी एली हिस्सा रही है। एली ने फिल्म ‘मिकी वायरस’ के जरिए अपनी बॉलीवुड की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो मनीष पॉल के साथ नजर आयी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ काम नहीं कर पाई। इसके बाद एली कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ में दिखी।



































