मुंबई
लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कह दर्शकों को निराश करने वाली अभिनेत्री हिना खान सीरियल ‘वारिस’ के साथ छोटे परदे पर वापसी कर रही हैं, जहां वह होली के अवसर पर जमकर थिरकती नजर आएंगी। हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस रिहर्सल का एक विडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘कमिंग सून’।
हिना ने चार महीने पहले ही सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अलविदा कह दिया था। सीरियल में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था। हिना ने कहा, ‘मैं ‘वारिस’ की विशेष कड़ी ‘होली महोत्सव रिश्तों के रंग’ का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली और सम्मानित महसूस कर रही हूं। होली मेरा पसंदीदा त्योहार है और मैं रंगों तथा खुशियों के इस त्योहार पर प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हूं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं इस मौके पर बिल्कुल अलग अवतार में नजर आऊंगी। इससे पहले कभी मैंने टीवी पर ऐसा नहीं किया है। अब तक मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि ‘वारिस’ में दर्शकों को मेरी प्रस्तुति जरूर पसंद आएगी।’ ‘वारिस’ शो टेलीविजन चैनल ‘NDTV’ पर टेलीकास्ट होता है।
https://www.instagram.com/p/BRTa_k0h_YC/?taken-by=realhinakhan


































