मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर टागइर श्रॉफ अपने पिता जैकी श्रॉफ की राह पर चल पड़े है। जी हां! टाईगर अपनी अपकमिंग फिल्म मुन्ना माईकल में जंहा अपने डांसिंग आइकॉन मायकल जैक्सन को ट्रिब्यूट दे रहे है वहीं मुन्ना नामक किरदार निभा रहे है। मुन्ना नाम के किरदार को 80 के दशक की फिल्म हीरो में उनके पिता जैकी श्रॉफ फेमस किया था।
आपको बता दे कि फिल्म में टाइगर का लुक देखने के लिए उत्साहित टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने अपनी हिट फिल्म ‘हीरो’ में इस्तेमाल किया हुआ हेड बैंड भी उन्हे गिफ्ट किया है। हेड बैंड उपहार में पाकर टाइगर बेहद भावुक हो गए थे, उन्होने यही हेड बैंड अपनी फिल्म मुन्ना माइकल में इस्तेमाल किया है।
सूत्रों की अगर माने तो सब्बीर खान अपने कलाकार के लुक के लिए बहुत ही सजग रहते है, टाइगर के लिए उन्होने आयशा श्रॉफ और एना सिंह के साथ मिलकर काम किया है। फिल्म का शूट भी मुम्बई के तीन बत्ती इलाके में हुई है जंहा जैकी अपने शुरूआती दिनों में रहा करते थे।
टाइगर का कहना है कि ‘हम घर पर मेरे लुक पर काम करे थे, सब्बीर सर चाहते थे कि मैं एक मुम्बई का सड़क छाप लड़का दिखू, तभी मेरे पिता ने मुझे अपना हेड बैंड दिया, इससे मेरा लुक परफेक्ट हो गया। यह हेड बैंड पूरी फिल्म में मेरे लुक का हिस्सा है। निर्देशक सब्बीर खान कहते है कि ‘यही सबसे अच्छा क्षण था जब एक असली मुन्ना आगामी मुन्ना को सप्राइज दे रहा था।’ मुन्ना नामक यह किरदार कई सुपरस्टार निभा चुके है, आशा करता हॅू कि इस मुन्ना को भी लोग उतना ही पसंद करेंगें।
इरॉस इंटरनेशनल और विक्की रजानी निर्मित तथा टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल स्टारर फिल्म मुन्ना माइकल 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

































