Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स रिलीज हुआ जेपी दत्ता की पलटन का फर्स्ट लुक

रिलीज हुआ जेपी दत्ता की पलटन का फर्स्ट लुक

0
1152
पलटन

मुम्बई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक जे.पी. दत्ता की अपकमिंग फिल्म पलटन का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। लोगों में सेना के जवान दुर्गम रास्ते पर कूच करते नजर आ रहे है। साथ ही एक टैगलाइन है ‘ब्रदर टू माई राइट, ब्रदर टू माई लेफ्ट, टुगेदर वी स्टैंड, टुगेदर वी फाइट’। लोगों और टाइटल को देखने से लगता है कि बॉर्डर और एलओसी जैसी वॉर बेस फिल्म बना चुके जे.पी. दत्ता की यहै फिल्म भी युद्ध पर ही आधारित होगी। जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट से फिल्म के इस लोगो को ट्वीट किया है।

हाल ही में फिल्म पलटन को लेकर अपने एक बयान में निर्देशक दत्ता ने कहा ​कि इतिहास की एक और कहानी को दर्शको के बीच लाने का समय आ गया है। देश के फौजियों को सेल्यूट करने के लिए मैं पलटन लेकर आ रहा हॅू। खबरों की अगर माने तो फिल्म की कास्ट अभी फाइनल नही हुई है। चर्चा है कि बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकते है। उनके साथ पुलकित सम्राट भी फिल्म का हिस्सा हो सकते है। इसी साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है और अगले साल के मिड तक फिल्म रिलीज होने की संभावना है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here