मुम्बई। हर बार अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने रोल को रोचक और रीयल टच देने के लिए हर प्रामाणिक प्रयत्न करते है। जंहा पिछले दिनों फिल्म राब्ता के लिए 324 साल के बुजुर्ग के रोल के लिए चर्चा में रहे नेशनल अवार्ड विनर राजकुमार राव अब हंसल मेहता की वैब सीरीज के लिए आधे गंजे होकर एक बार फिर चर्चा में है। खबरों के अनुसार वैब सीरीज में वे महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के किरदार में नजर आएगें। इस किरदार में फिट होने के लिए उन्होने बिना सोचे आधे गंजे होने का फैसला किया हालांकि उन्हे आर्टिफिशियल मेकअप का विकल्प दिया गया था लेकिन किरदार में पूर्णत: ढलने के लिए उन्होने आधा गंजा होने को ठीक समझा।
हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही इस वैब सीरीज में राजकुमार राव के साथ उनकी ख़ास दोस्त अभिनेत्री पत्रलेखा भी नज़र आएंगी जो एक बांग्ला महिला का किरदार निभा रही हैं। इस वेब सीरीज़ में सुभाष चंद्र बोस की ज़िंदगी और उनके परिश्रम को दिखाया जाएगा। इस सीरीज़ की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। राजकुमार अपने किरदारों को बहुत ही गंभीरता से निभाते है और उस दिलचस्प बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करते है। लगता नहीं इससे पहले किसीने ऐसा किया हो शायद भारतीय सिनेमा में किसी भी अभिनेता इस से पहले किया हो.

































