Advertisement
Home सिनेमा ‘भूमि’ की शूटिंग पूरी कर मुम्बई लौटे ‘संजू बाबा’

‘भूमि’ की शूटिंग पूरी कर मुम्बई लौटे ‘संजू बाबा’

0
961

मुम्बई। फिल्मी दुनियां के जाने माने सितारे संजय दत्त ने अपनी फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग पूरी कर मुम्बई लौट गए है।
संजय इन दिनों अपनी अगली फिल्म की कहानी और शूटिंग शेड्यूल को फाइनल करने में जुटे हैं। संजू इस समय इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी मेल-मुलाकात के सिलसिले में संजय फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, साजिद खान और स्क्रिप्ट राइटर रूमी जाफरी के साथ डिनर पर भी गए थे। हाल ही में संजय फिल्म ‘गोलमाल 4’ के सेट पर भी गए जहां उन्होंने अपने खास दोस्त अजय देवगन और रोहित शेट्टी सहित फिल्म की पूरी टीम से मुलाकात की।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक ‘भूमि’ के बाद अब संजय दत्त प्रड्यूसर राहुल मित्रा की फिल्म ‘टोरबाज’ की शूटिंग शुरू करेंगे। ‘टोरबाज’ की शूटिंग शेड्यूल के बारे में चर्चा करने के लिए संजय दत्त ने फिल्म के प्रड्यूसर राहुल मित्रा को ‘भूमि’ की शूटिंग के दौरान आगरा भी बुलाया था और लंबी मीटिंग की थी। ‘टोरबाज’ के साथ-साथ ही संजय महेश भट्ट के प्रॉडक्शन की फिल्म ‘सड़क’ के रीमेक का काम भी शुरू कर देंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साल 1991 में संजय दत्त और पूजा भट्ट स्टारर फिल्म ‘सड़क’ के रीमेक बनाने की घोषणा हो चुकी है। खबर है कि फिल्म के रीमेक में संजय दत्त और पूजा भट्ट की बेटी के रोल में आलिया भट्ट होंगी। फिल्म की कहानी इस बार संजय दत्त को ध्यान में रखकर लिखी जा रही है, जो अपनी बेटी की जान बचाने के लिए सारी दुनिया को एक कर देता है। ‘सड़क’ में पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे। फिल्म में पूजा के किरदार को फ्लैशबैक के जरिए दिखाया जाएगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here