Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स श्रीदेवी की फिल्म मॉम का ट्रेलर रिलीज

श्रीदेवी की फिल्म मॉम का ट्रेलर रिलीज

0
1281

मुम्बई। लम्बे समय के बाद बडे पर्दे पर वापसी करने वाल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अपकमिंग फिल्म मॉम का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीड़िया पर ट्रेलर को काफी अच्दा रिस्पोंस मिला है। रिलीज के बाद कुछ घंटों में ही इस ट्रेलर को साढ़े 3 लाख से अधिक व्यूज मिले है। श्रीदेवी की फिल्म मॉम एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और ट्रेलर को उस हिसाब से बखूबी मोल्ड किया गया है।ट्रेलर में श्रीदेवी के अलावा अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अदाकार सजल अली भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आ रहे है।
बता दे कि इसी साल 7 जुलाई को रिलीज होने वाल फिल्म मॉम में श्रीदेवी एक देवकी नाम की महिला का किरदार निभाती नजर आएगीं। जो एक परफेक्ट वाईफ और 2 बच्चों की मॉम है। कहानी में मोड़ तो तब आता है जब उनकी बेटी के साथ कुछ ऐसा होता है कि सबकुछ बदल जाता है।​ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार एकदम हट कर किरदान करते नजर आएगे वहीं अक्षय खन्ना भी अपने किरदार में फिट नजर आए।

बता दे कि हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म के तीन पोस्टर रिलीज किए थे जिनमें एक पोस्टर में श्रीदेवी के साथ बाकि सभी कलाकारों के लुक भी पब्लिक किए गए है। एक पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ रहे है और उस पर लिखा है ट्रस्ट। पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक काफी डरावना लग रहा है। पहली नजर में तो उन्हे पहचान पाना भी मुश्किल है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पोस्टर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘चीजे जैसी दिखती है, जरूरी नही वैसी ही होें…’ एक पोस्टर में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना दिखाई दे रहे है और इस पोस्टर पर ​सस्पेक्ट लिखा है। तीसरे पोस्टर में श्रीदेवी के साथ पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली दिखाई दे रही है और पोस्टर पर लिखा है लव। रवि उदयवार के निर्देशन में बनी फिल्म आगामी 7 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here