मुम्बई। नच बलिए सीजन 8 के सेट पर प्रत्येक जोडी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और निष्पक्ष टिप्पणीयों के चलते सोनाक्षी सिन्हा बतौर जज सबकी पहली पसंद बन गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि आशका और बेंटकी जोडी इस शो कि बेहतरीन जोडियों में से एक है।

पिछले हफ्ते भी देखा गया था कि आशका और ब्रेंट की एक इमोशनल परफोर्मेंस के बाद सोनाक्षी ने स्टेज पर आकर इन्हे हग किया था। सूत्र ने बताया कि इस सप्ताह जब आशका और ब्रेंट की जोडी को स्कोर देने के बाद सोनाक्षी से जोडी के परफोर्मेंस के बारे में पूछा गया तो सोनाक्षी ने कहा कि आशका और ब्रेंट की जोडी शो की सबसे बेहतरीन जोडी है। वहीं दूसरे जज मोहित सूरी भी आशका और ब्रेंट की जोडी की परफोर्मेंस से प्रभावित नजर आए, नम आखों से उन्होने आशका और ब्रेंट की जोडी को अब तक की सबसे इमोशनली स्ट्रांग जोडी करार दिया। जजेज का मानना है कि जोडी ने शो के दौरान लगातार रचनात्मक, भावनात्मक और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।



































