मुम्बई। मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर सोनी टीवी पर डॉक्टर मशहूर गुलाटी के गेटअप में नजर आने वाले है लेकिन कपिल के शो में नही बल्कि सलमान खान के शो में। जी हां, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए सुनील एक स्पेशल एपिसोड शूट करने वाले है जिसका प्रोमो विडियो भी आ चुका है। इस शो में वे डॉक्टर मशहूर गुलाटी के गेटअप में ट्यूबलाईट की टीम और दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएगें।
खबरों के अनुसार सलमान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट का प्रमोशन चैनल पर करना चाहते थे जिसके लिए चैनल ने खास इंतजाम किए है, चैनल ने सलमान खान को कपिल के शो में लाने के बजाय सुनील ग्रोवर के साथ एक नया शो बनाने का फैसला किया।
आपको बता दे कि सनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच आॅस्ट्रेलिया से लौटते समय फ्लाइट में कहासुनी हो गई थी और बात काफी बढ गई थी जिसके चलते सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो से किनारा कर लिया था। हालांकि कपिल ने काफी कोशिश की थी कि वे इस शो में लौट आए लेकिन बात बन नही पाई थी।
एक बार फिर डॉ. गुलाटी के गेटअप में दिखेगे सुनील ग्रोवर
Advertisement




































ऐसे भी कोई करता हैं भ ला ………….