Advertisement
Home सिनेमा पंखे से लटकता मिला भोजपुरी एक्ट्रेस अंजली श्रीवास्तव का शव

पंखे से लटकता मिला भोजपुरी एक्ट्रेस अंजली श्रीवास्तव का शव

0
1447
अंजली श्रीवास्तव

मुम्बई। फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल अंजली श्रीवास्तव सोमवार को मुम्बई स्थित अपने घर पर मृत पाई गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा लग रहा है कि अंजली ने आत्महत्या की है लेकिन घर की तलाशी लेने पर पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट मिला है और ना ही कुछ अन्य ऐसा मिला जिसे असामान्य कहा जाए। उनकी आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही चल पाया है, लेकिन अंजली को जानने वाले का कहना है कि अंजली पिछले काफी टाइम से तनाव में थी, जंहा एक ओर उन्हे काम नही मिल रहा था वहीं दूसरी ओर घरवालों ने उनकी शादी भी तय कर दी थी। अंजली मुम्बई में अपनी मां के साथ रहती थी, हाल ही में उनकी मां कुछ दिनों के लिए इलाहाबाद गई थी।
पुलिस के अनुसार अंजली के परिवार वाले उन्हे रविवार रात से ही फोन पर फोन किए जा रहे थे लेकिन कोई रिस्पोंस नही मिल पा रहा था। परिवार वालों ने अंजली के मकान मालिक को फोन पर सम्पर्क किया इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को फोन किया। पुलिस की मौजूदगी में जुहू रोड़ स्थित परिमल सोसायटी में स्थित उनके अपार्टमेंंट पर जाकर देखा तो एक्ट्रेस अंजली को सांड़ी के फंदे से पंखे पर लटकता हुआ पाया। पुलिस ने अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए आर.एन. कपूर हॉस्पीटल में भिजवा दिया है।
आपको बता दे कि इलाहाबाद की रहने वाली अंजली ने अपने करियर की शुरूआत लोकल लेवल पर बनने वाले विडियों एलबम में बतौर डांसर की थी। उसके बाद फिल्मों में काम करने के जूनून के चलते वे इलाहबाद छोडकर मुम्बई आ गई थी। अपने आठ साल के संघर्षपूर्ण फिल्मी करियर में अंजली ने अनेक फिल्मों में छोटे—मोटे किरदार निभाए। भोजपुरी सिनेमा के लोगों से पहचान होने के बाद अंजली ने कच्चे धागे और लहू के दो रंग समेत अनेक भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here