मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ बॉक्स आॅफिस पर धूम मचा रही है। रिपोर्ट्स की अगर मानें तो फिल्म वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। जी हां! जानकारी के अनुसार इरफान खान की फिल्म हिन्दी मीडियम ने वर्ल्ड वाईड 102 करोड़ रूपये से अधिक का बिजनस कर लिया है। इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि बडे बजट और बडे सितारों की मौजूदगी से ही फिल्म हिट नही हो जाती है, कहानी में दम हो तो कम बजट की फिल्में भी अच्छा रिस्पॉन्स दे सकती है। हिन्दी मीडियम फिल्म की कुल निर्माण लागत करीब 30 करोड़ रूपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को घरेलू बाजार से करीब 90 करोड़ और ओवरसीज से करीब 12 करोड़ से अधिक कुल 102 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन प्राप्त हुआ है। फिल्म ने अपने पांचवें वीकेंड पर 2 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म हिन्दी मीडियम जहां इस साल रिलीज हुई पांचवी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का बिजनेस किया है वहीं प्रोफिट पर्सेन्टेज की अगर बात करें तो इस साल रिलीज हुई फिल्मों में करीब 200 प्रतिशत बिजनस के साथ दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर बाहुबली है जिसने करीब 400 प्रतिशत बिजनस किया है। बता दे यह फिल्म इस साल की टॉप 5 में बनी हुई है, इस लिस्ट में बाहुबली—2, जॉली एलएलबी—2, काबिल, और बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी शामिल है।
बॉक्स आॅफिस पर धूम मचा रही इरफान की हिन्दी मीडियम
Advertisement


































