मुम्बई। बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म टॉयलेट : एक प्रेमकथा के आॅनलाइन लीक होने की खबरों से व्यथित अक्षय कुमार ने अपने फैंस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाइरेसी के खिलाफ लडाई में सहयोग की अपील की है।
शुक्रवार को फिल्म के आॅनलाइन उपलब्ध होने की खबरें सुर्खीयों में थी लेकिन सभी इन खबरों को अफवाह मान रहे थे लेकिन बाद में जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को फोन पर जानकारी देने के बाद फिल्म की टीम एक्शन में आई जिसके बात यह बात फैल नही पाई और वहीं दबा दी गई, नही तो भारी नुकसान हो सकता था।
अक्षय ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए अपने फैंस से कहा है कि ”पायरेसी के खिलाफ लड़ाई बहुत मुश्किल है, हमारी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर क्राइम ब्रांच द्वारा की गई कार्रवाही आश्वस्त करने वाली है। मैं सभी दोस्तो, सहयोगियों, फैंस और आॅडियन्स से पायरेसी को ना बोलने की अपील करता हॅू। आप सभी के सहयोग के लिए आभार”
Just wanted to share this with you all… pic.twitter.com/jxQu9GlEMv
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 21, 2017
आपको बता दे कि श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुक्ष्य किरदार निभा रही है। फिल्म आगाी 11 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































