Advertisement
Home सिनेमा रंग रूप के कारण सेलेना गोमेज को भी झेलनी पड़ती है परेशानी...

रंग रूप के कारण सेलेना गोमेज को भी झेलनी पड़ती है परेशानी ।

0
897

अभिनेत्री एवं गायिका सेलेना गोमेज को लगता है कि उनके रंग-रूप ने उन्हें एक निश्चित तौर के किरदारों तक सीमित कर दिया है.

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की खबर के मुताबिक 24 वर्षीय अदाकारा का कहना है कि उन्हें अपने रंग-रूप के कारण बड़े पर्दे पर अधिक परिपक्व किरदार निभाने में काफी मुश्किल होती है.

सेलेना ने कहा, ”मैं कई बार हारा हुआ महसूस करती हूं. मैं जिन किरदारों के लिए उत्साहित होती हूं उनके लिए ऑडिशन दूंगी, लोगों से मिलूंगी और उनसे कहूंगी कि मैं इसके लिए इच्छुक हूं. मुझे लगता है कि उन्हें ऐसा लगता है कि मैं ऐसा नहीं करूंगी.”

उन्होंने कहा, ”मैं जब चाहूं, तब दुनिया की किसी भी फिल्म में किसी टॉमब्वाय या किशोरी राजकुमारी की भूमिका निभा सकती हूं. मैं सालों तक ऐसा कर सकती हूं लेकिन मैं ऐसी परियोजनाओं का हिस्सा बनना चाहती हूं जो अहमियत रखती हो और ऐसा करना वाकई मुश्किल है.”

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here