Advertisement
Home सिनेमा रीजनल सिनेमा 10 व 11 अप्रैल को जयपुर में उमडेगा राजस्थानी सिनेमा सेलिब्रिटिज का...

10 व 11 अप्रैल को जयपुर में उमडेगा राजस्थानी सिनेमा सेलिब्रिटिज का सैलाब

0
1279

जयपुरिया ग्राउंड पर  होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग राजस्थान 2017 का आयोजन

जयपुर। जहां एक ओर इन्डियन प्रीमियर लीग के दौरान देश विदेश के क्रिकेट खिलाडी मैदान में अपना जोहर दिखाएगें वहीं राजस्थानी सिनेमा के कलाकारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग राजस्थान का आयोजन आगामी 10 व 11 अप्रैल को जयपुर के जयपुरिया खेल मैदान पर किया जा रहा है। श्रीप्रिया फिल्म्स व केनी एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट लीग में राजस्थानी सिनेमा के कलाकार क्रिकेट मैदान पर अपना दमखम दिखाएगें। बुधवार को राजधानी के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम आयोजक अनिल सैनी व धनश्याम महावन ने बताया कि लीग के लिए राजस्थानी सिनेमा के एक्टिव कलाकारों से सजी दस टीमें मैदान पर उतरेगीं। उन्होने बताया कि यह एक चै​रिटी लीग है जिससे प्राप्त होने वाली आय का 50 प्रतिशत गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए काम करने वाली एक एनजीओ को दिया जाएगा। लीग में निर्देशक लखविंदर सिंह, अभिनेता राहुल सूद, इमरान खान, क्षितिज कुमार, पीएम चौधरी, अमन राठौड़, अनमोल, निर्देशक प्रभुदयाल मीणा व कोरियोग्रफर नटराज अपनी टीमें उतार रहे हैं। इन टीमों में राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े फिल्मकार—कलाकार ही खोलेंगे। उन्होंने बताया कि हमें इस मैच के लिए इंडस्ट्री के हर आदमी का सपोर्ट मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि हम इधर—उधर बिखरे राजस्थानी सिनेमा के लोगों को एक साथ ला पाएंगे और इसे आगे बढ़ाने के साझा प्रयास कर पाएंगे। केएस पॉली ट्यूब प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डाइरेक्टर धीरेंद्र सिंह सचान ने इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि सीसीएलआर उन्हें खुशी है कि वे इस आयोजन से जुड़े। प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित राजस्थानी सिनेमा के कलाकारों ने सीसीएल राजस्थान 2017 की ट्राफी के साथ सैल्फी भी क्ल्कि की।

उन्होने बताया कि केएस पॉली ट्यूब सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग राजस्थान इस साल से ‘फेस आॅफ सीसीएलआर’ के नाम से नई शुरूआत करने जा रहा है जिसके तहत राजस्थानी सिनेमा के एक ऐक्टर व एक ऐक्ट्रेस को फेस आफॅ इवेन्ट के रूप में पेश किया जाएगा। उन्होन बताया कि इस साल ऐक्ट्रेस नेहाश्री व ऐक्टर इमरान खान कोहरी को ‘फेस आॅफ सीसीएलआर’ चुना गया है।

ये दस टीम क्रिकेट मैदान पर दिखाएगीं अपना दम—खम

01. आमेर लॉयंस — प्रभु दयाल मीणा
02. पिंक पैंथर — लखविंदर सिंह
03. राजस्थान रॉकर्स — अमन राठौड़
04. रजवाड़ा रॉयल्स — रवींद्र उपाध्याय
05. द नटराज रॉकर्स — नटराज
06. थार वॉरियर्स — पीएम चौधरी
07. पॉजिटिव इलेवन — अनमोल
08. बीकानेर टाइगर — इमरान खान कोहरी
09. डेजर्ट स्टॉर्म — राहुल सूद
10. मेवाड़ इलेवन — क्षितिज कुमार

इवेन्ट को लेकर राजस्थानी सिनेमा के कलाकार भी सैल्फी विडियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर कर रहे है इवेन्ट का प्रमोशन। 

क्षितिज कुमार

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here