मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ‘बेबो’ इन दिनों सुर्खीयों में बनी हुई है। खबर आ रही है कि वे अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव को अपने फैंस के साथ सांझा करने के लिए किताब लिख रही है जिसके लिए बेबो ने दो बडे पब्लिशर्स से बातचीत भी की है। प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य को लेकर बेबो यह किताब प्रेग्नेंसी से काफी लंबे समय से जुडे कुद नियमों पर विचार करने पर लिखना चाहती है।
करीना बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती है। इस किताब के जरिए करीना औरतों को यह संदेश भी देना चाहती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनहे छुप कर नही बल्कि खुल कर जीना चाहिए। साथ ही किताब के माध्यम से बेबो महिलाओं केा हैल्थ टिप्स और आफ्टर प्रेग्नेंसी वजन कम करने के तरीके भी बताएगीं। सूत्रों की अगर माने तो इस किताब के माध्यम से बेबो प्रेग्नेंसी को लेकर अपने विचारों को लोगों के साथ सांझा करना चाहती है साथ ही यह भी बताना चाहती है कि मां बनने से किसी भी एक्ट्रेस का करियर समाप्त नही हो जाता है।
आपको बता दे कि करीना कपूर अपने प्रेग्नेंसी के समय भी हमेशा चचाओं में रहती थी, कभी अपने बेबी बंप को लेकर तो कभी अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर। यहां तक की प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना ने काम करना नह छोडा था।


































