फिल्म ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’ के बाद अब अक्षय कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हैं। बुधवार को अक्षय कुमार ने फैंस को अपनी नई फिल्म के बारे में बताया। यह फिल्म गुलशन कुमार की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म का नाम ‘मोगुल’ है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज होगी। आज फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
गुलशन कुमार भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी के मालिक थे और उनकी हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार ज्यादातर भक्ति गाने गाते थे। इस फिल्म के बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘मैं उन खुशकिस्मत लोगों में से हूं जो गुलशन जी को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वह मेरी पहली फिल्म सौगंध में मेरे साथ थे। हम एक जैसे बैकग्राउण्ड से थे। मैं पर्दे पर उनकी भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं।’फिल्म मोगुल को सुभाष कपूर डायरेक्ट करेंगे। अक्षय कुमार और सुभाष कपूर ने इससे पहले जॉली एलएलबी-2 में काम किया था। यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी किया था।


































