Advertisement
Home सिनेमा फिल्म रिव्यु इरफान की हिन्दी मीडियम ने पकडी क्वीन की राह

इरफान की हिन्दी मीडियम ने पकडी क्वीन की राह

0
1221
हिन्दी मीडियम

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर इरफान की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ ने घरेलू बॉक्स आफिस पर 25 करोड से अधिक का बिजनस किया है। फिल्म ने गुरूवार को तीन करोड 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया जो फिल्म के पिछले 3 दिनों के कलेक्शन के लगभग बराबर है। ट्रेड जानकारों की अगर माने तो ​इरफान की फिल्म हिन्दी मीडियम 2014 में रिलीज हुई कंगना रनौत की​ फिल्म ‘क्वीन’ की राह पर है। क्वीन ने भी बॉक्स आॅफिस पर पोने दो करोड रूपये से सुस्त ओपनिंग ली थी और पहले हफ्ते में मात्र 19.70 करोड का बिजनस ही कर पाई थी लेकिन बाद में फिल्म ने जोर पकडा और 62 करोड रूपए से अधिक की कमाई फिल्म ने की थी।
जंहा इरफान और सबा कमर स्टारर हिन्दी मीडियम की कमाई दिन प्रतिदिन बढती जा रही है वहीं इसी के साथ रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्ल फ्रेंड की कमार्इ् का ग्राफ गिरता जा रहा है। ओपनिंग के हिसाब से माना जा रहा था कि फिल्म पहले हफ्ते ही 50 करोड रूपए से अधिक का बिजनस कर लेगी लेकिन फिल्म मात्र 49.19 लाख ही कमा पाईं अर्जुल और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड ने गुरूवार को घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 3.56 करोड का बिजनस किया जो अब ताक का एक दिन का सबसे कम कलेक्शन है। हालांकि फिल्म ने वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3. करोड से भी अधिक का बिजनस किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here