Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स फिल्म राब्ता के लिए कृति सेनन का चॉकलेटी प्रमोशन

फिल्म राब्ता के लिए कृति सेनन का चॉकलेटी प्रमोशन

0
1379
सेनन

सेननमुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म राब्ता के प्रमोशन में कोर्इ् कसर नही छोड रही है। दिन और रात अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त कृति सेनन फेमस शेफ राखी वासवानी के साथ एक मजेदार इंटरेक्टिव सेशन में फिल्म का प्रमोशन करती नजर आई। मुम्बई के बान्द्रा वेस्ट स्थित कलिनरी स्टूडियों में आयोजित इस सेशन में कृति सेनन ने शेफ राखी वासवानी के साथ मिलकर चॉकलेट्स बनाई। कृति को जब पूछा गया कि इस इवेन्ट में वो फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आई है तो कृति ने जवाब दिया कि फिल्म राब्ता में जो किरदार वे निभा रही है वह चॉकलेट बनाती है। कृति ने इस सेशन में शेफ राखी से चॉकलेट बॉल्स बनाना सीखा।अपने हाथों में चॉकलेट बॉल्स की ट्रे लेकर कृति एक बच्चें की तरह मुस्कुराते हुए नजर आ रही थी।सेशन के दौरान कृति ने डेनिम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

आपको बता दे कि कृति सेनन की फिल्म आगामी 9 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। भूषण कुमार और होमी अदाजानियां के संयुक्त प्रोडक्शन में निर्मित फिल्म का निर्देशन नवोदित डायरेक्टर दिनेश विजयन कर रहे है। फिल्म में कृति के साथ सुशांत सिंह राजपू भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।

 

 

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here