गिरती टीआपी के चलते टॉप 10 की लिस्ट से आउट हुआ द कपिल शर्मा शो
मुम्बई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के दिनमान इन दिनों कुछ ठीक नही चल रहे है जंहा बार बार बेहोश होने के चलते उन्हे शूटिंग कैंसिल करनी पड रही है वही उनके शो की टीआरपी भी दिनों दिन गिरती जा रही है। वर्तमान आंकडों की अगर बात करें तो द कपिल शर्मा शो टॉप 10 की लिस्ट से आउट हो चुका है।
खबरों की अगर माने तो कपिल शर्मा अपने साथी कलाकारों से हुए झगडे और उसके बाद उन साथी कलाकारों का शो छोडकर चले जाने के बाद से कपिल शर्मा का स्ट्रेस काफी बढ गया था जिसके चलते कपिल डिप्रेशन का शिकार हो गए है।
आपको बता दे कि अपनी खराब तबीयत के चलते पिछले 2 महीनों के अंतराल में ही कपिल को तीन बार अपने शो की शूटिंग कैंसिल करनी पडी है। पहली बार मई में बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के साथ गेस्ट इन लंदन की स्टार कास्ट उनके शो पर फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आई थी और कपिल की बीमारी के चलते शूट कैंसिल कर दिया गया। उसके बाद जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा कपिल के शो में पंहुचे लेकिन लास्ट मिनिट्स पर कपिल के खराब स्वास्थय के चलते शूट कैंसिल कर दिया गया। पिछले दिनों ही बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर सहित फिल्म मुबारंका की स्टार कास्ट को भी बिना शूटिंग किए ही लौटना पडा। कपिल शर्मा को जंहा खराब तबीयत के चलते शूट कैंसिल करना पड रहा है वहीं नए शो के अभाव में चैनल को भी रिपिट शो टेलिकास्ट करने को मजबूर होना पड रहा है। शायद इसी के चलते टीआरपी की टॉप 10 की ल्स्टि से आउट होकर 14वें स्थान पर पंहुच गया है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल की बहन पूजा देवगन ने एक इन्टरव्यू में कपिल की तबीयत को लेकर बयान दिया है कि बहुत ज्यादा स्ट्रेस के चलते कपिल शर्मा डिप्रेशन के शिकार हो गए है। वे अपने काम का बहुत ही सम्मान करते है।



































